22 August ,2026,Saturday

काली सेनाद्वारा हरियाली सावन मिलन समारोह में ग्रामीण महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

रक्सौल/हरैया, 21 Aug. ०६ भदाै। काली सेनाकी राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्वती तिवारीके नेतृत्व में शुक्रवारको हरैया पोखरा स्थित सातो माई मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे भव्य हरियाली सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों और खेलों के माध्यम से सक्रिय बनाना तथा उनके बौद्धिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

समारोहमें महिलाओं के लिए चार रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें म्यूजिकल चेयर, बैलून बैंगल्स, मेहंदी प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता शामिल थीं। सभी प्रतिभागी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।मेहंदी प्रतियोगितामें पूर्णिमा देवी ने प्रथम, रामकली देवी ने द्वितीय तथा तोता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगितामें कुंती देवी प्रथम, भवानी देवी द्वितीय एवं नीलू देवी तृतीय स्थान पर रहीं।

बैलून बैंगल्स प्रतियोगितामें रिंकू देवी ने प्रथम, पुनीता देवी ने द्वितीय तथा आशमा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं प्रश्नोत्तर प्रतियोगितामें रुखसाना खातून प्रथम, ललसा देवी द्वितीय एवं अफसाना खातून तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।इस अवसर पर पार्वती तिवारी ने कहाकि काली सेना का उद्देश्य महिलाओंको केवल सामाजिक रूपसे संगठित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, जागरूक, सक्रिय एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाना भी है। ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़कर भाग लेने का अवसर प्रदान करते हैं।

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद्के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने भी पार्वती तिवारी के गांव की महिलाओं में भी अपने आपको जागरूक करनेके अभियानकी भूरि-भूरि प्रशंसाकी।भारत विकास परिषद् रक्सौलके अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने भी स्वालंबन की दिशा में अपनी संस्कृति को भी जानने के प्रयास की सराहना की।हरियाली सावन मिलन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बना दिया।

विज्ञापन

पर्साका स्थानीय पालिकाको विज्ञापन

बाराका स्थानीय पालिकाको विज्ञापन

रौतहटका स्थानीय पालिकाको विज्ञापन

ताजा अपडेटस

Page Image

◄ पढ्न छुटाउनुभयो कि ? ►

बिहेको प्रस्ताव अस्वीकार गरेपछि दुईको हत्या

चन्द्रौटा, १८ जेठ कपिलवस्तुको बाणगङ्गामा दुई जनाको हत्या गरिएको छ । बिहेको प्रस्ताव अस्वीकार गर्दा उनीहरूको हत्या भएको कपिलवस्तुका प्रहरी नायब उपरीक्षक मीनबहादुर घलेले बताउनुभयो । बाणगङ्गा नगरपालिका–६ मटेरियाका ७०...

सहज इन्धन आपूर्तिका लागि बन्ने भए पेट्रोलियम पाइपलाइन

–विशेष समाचारदाता रमेश लम्साल नयाँदिल्ली, १८ जेठ (रासस) : इन्धन ढुवानीमा ठूलो रकम खर्च गरिरहेको सरकारले त्यसलाई कम गर्नका लागि पेट्रोलियम पाइप लाइन निर्माणलाई प्रमुख प्राथमिकतामा राखेको छ । प्रधानमन्त्री...